
संस्थापक परिचय
विवेक बादल बाज़पुरी
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि एवं साहित्यकार
संस्थापक - बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (पंजीकृत) एवं विधा प्रकाशन
व्यक्तिगत परिचय
मूल नाम
विवेक चौहान
साहित्यिक नाम
विवेक बादल बाज़पुरी
पिता का नाम
श्री रामाशंकर चौहान
माता का नाम
श्री मती पानवती देवी
जन्म तिथि
08 सितम्बर 1994
जन्म स्थान
शहर बाज़पुर, जिला ऊधम सिंह नगर (उत्तराखण्ड)
शैक्षिक योग्यता
माध्यमिक शिक्षा
बी.सी.एस. एफ.इंटर कॉलेज बाज़पुर
डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग
वर्ष 2013 - प्रथम श्रेणी
बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग
वर्ष 2017 - प्रथम श्रेणी
स्नातकोत्तर (हिंदी साहित्य)
वर्ष 2024 - प्रथम श्रेणी
वर्तमान में हिंदी साहित्य में शोध के लिए प्रयासरत
साहित्यिक यात्रा
वर्ष 2012 से लिखने की विधा सीखी। उसके पश्चात मन के उमड़ते भाव को कागज़ पर अंकित करने की चेतना जागी तथा उन्हें समुचित नियम अनुसार विधा में ढालना सीखा। वर्ष 2014 से पूर्ण रूपेण लिखना प्रारम्भ किया।
भाषा ज्ञान:
हिंदी, कुमाऊँनी, गढ़वाली, अवधी, भोजपुरी एवं उर्दू
लेखन विधाएँ:
गीत, ग़ज़ल, दोहे, मुक्तक, कुण्डलियाँ, घनाक्षरी, कविता (पद्य) में समस्त विधाएँ पूर्ण रूप से। कभी-कभी सामयिक विषयों पर गद्य लेखन भी।
"साहित्य समाज का दर्पण है और कवि उस दर्पण का निर्माता। हमारा लक्ष्य है हिंदी भाषा, साहित्य और संस्कृति को विश्व के कोने-कोने तक पहुँचाना।"
— विवेक बादल बाज़पुरी
प्रकाशित पुस्तकें
"मैं दीवाना बादल हूँ"
ग़ज़ल-संग्रह
मांडवी प्रकाशन गाजियाबाद - जनवरी 2020
Amazon Flipkart के Top Deals में समाहित
"दरांती के दांतों"
गीत-संग्रह
इंशा पब्लिकेशन - 2021
"आदमी जंगल गया"
ग़ज़ल-संग्रह
2023
"नैनीताल चले"
काव्य-संग्रह
2024
"समंदर मार डालेगा"
ग़ज़ल-संग्रह
2025
संपादन
265+
पुस्तकों का संपादन
विश्व कीर्तिमान
प्रथम विश्व कीर्तिमान (2021)
भारत सहित 22 देशों के हिंदी भाषी रचनाकारों की सहभागिता से 207 घंटे का अनवरत वर्चुअल कवि सम्मेलन
11 जुलाई 2021 से 20 जुलाई 2021 - इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड (IWR) में दर्ज
द्वितीय विश्व कीर्तिमान (2022)
भारत सहित 35 देशों की सहभागिता के साथ 270 घंटे का अनवरत आयोजन
21 अगस्त से 4 सितंबर 2022 - इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड (IWR) में दर्ज
तृतीय विश्व कीर्तिमान (2024)
भारत सहित 55 देशों के रचनाकारों की सहभागिता से 400 घंटे का ऐतिहासिक अनवरत आयोजन
विश्व हिंदी दिवस पर "बुलंदी पर हिंदी" - हॉवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन द्वारा दर्ज
अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन
नेपाल
मानसखंड फाउंडेशन नेपाल
2022
श्रीलंका
भारतीय दूतावास श्रीलंका
2022
मॉरीशस
हिंदी प्रचारिणी सभा मॉरीशस
2 सितम्बर 2023
मॉरीशस
महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट मॉरीशस
03 सितम्बर 2023
मॉरीशस
आर्य समाज मॉरीशस
04 सितम्बर 2023
श्रीलंका
स्वामी विवेकानंद संस्कृति विभाग श्रीलंका
2024
मॉरीशस
वाकवा साहित्यिक समिति मॉरीशस
05 सितंबर 2023
नेपाल
गूगुलड़ी वाङ्मय नेपाल संस्था
2023
मॉरीशस
ऋषि दयानंद इंस्टीट्यूट, मॉरीशस
06 सितम्बर 2024
सम्मान एवं पुरस्कार
अंतरराष्ट्रीय सम्मान
साहित्य गौरव - वाकवा साहित्य समिति मॉरीशस
साहित्य श्री - महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट मॉरीशस
साहित्य शिरोमणि - हिंदी प्रचारिणी सभा मॉरीशस
पॉपुलरटी अवॉर्ड - विश्व हिंदी संस्थान कनाडा
राष्ट्रीय सम्मान
साहित्य श्री सम्मान
साहित्य गौरव सम्मान
सारस्वत सम्मान (4 बार)
श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान
बाल कृष्ण बालेन्दु सम्मान
श्रेष्ठ गजलकार सम्मान
मुक्तक शिरोमणि सम्मान
दोहा वीर सम्मान
गीत गुंजन सम्मान
इंद्रप्रस्थ साहित्य गौरव
कलमवीर सम्मान
विद्या वाचस्पति सम्मान
मीडिया उपस्थिति
रेडियो प्रसारण
- • आकाशवाणी रामपुर उत्तर प्रदेश - ऑल इंडिया रेडियो
- • आकाशवाणी अल्मोड़ा उत्तराखंड
- • गो.ब.पंत कृषि विश्वविद्यालय रेडियो स्टेशन जनवाणी (पंतनगर)
- • उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी रेडियो स्टेशन (हल्द्वानी)
टीवी चैनल
- • शेमारू टी.वी. - वाह भाई वाह बात में काव्यपाठ
- • दूरदर्शन उत्तराखंड, दूरदर्शन यू.पी.
- • ABP गंगा, E.TV भारत, न्यूज़ चैनल
- • समाचार प्लस, वसुधरा दीप न्यूज़
- • न्यूज़ उत्तराखंड 31, साधना प्लस
652+
स्थानीय व प्रदेश के बाहर मंचों से काव्य पाठ
विशेष उपलब्धियाँ
देवीधुरा चंपावत (उत्तराखंड)
विश्व पौराणिक धार्मिक स्थल पर राजकीय बग्वाल मेले के अंतर्गत 1 लाख से ज्यादा श्रोताओं के मध्य काव्य पाठ
नमामि गंगे योजना
भारत सरकार द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत टनकपुर (उत्तराखंड) में केंद्रीय जल संसाधन द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ
कारागार काव्य पाठ
जिला कारागार हल्द्वानी (4 बार), नैनीताल कारागार (2 बार), अल्मोड़ा कारागार, पीलीभीत व कानपुर में कैदियों के मध्य काव्य पाठ
10 जनवरी 2023
सुप्रसिद्ध टी.वी. चैनल वाह भाई वाह में काव्य पाठ
वर्तमान सम्प्रति
व्यावसायिक जीवन
अभियांत्रिक अभियन्ता के पद पर बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (पंतनगर सिडकुल) रूद्रपुर में वर्ष 2014 से कार्यरत।
विधा प्रकाशन
साहित्यकारों की सेवा में समर्पित
बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति द्वारा चार वर्ष पूर्व 'विधा प्रकाशन' की स्थापना की गई, जिसके माध्यम से सबसे कम धनराशि में साहित्यकारों की पुस्तकें प्रकाशित की जाती हैं।
विशेष: प्रत्येक वर्ष दो साहित्यकारों की पुस्तकें संस्था द्वारा निःशुल्क प्रकाशित की जाती हैं।
वैश्विक उपस्थिति
आज बुलंदी संस्था मॉरीशस, नेपाल, श्रीलंका, ओमान, कनाडा, क़तर, कैलिफ़ोर्निया, थाईलैंड, अरब, सिंगापुर, मेलबर्न, जर्मनी सहित विश्व के 55+ देशों में अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से हिंदी भाषा, साहित्य और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में निरंतर सक्रिय है।
आह्वान
आइए! भाषा, साहित्य और संस्कृति की सेवा के इस महायज्ञ में सहभागी बनें।
बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति से जुड़कर तन-मन-धन से सहयोग प्रदान करें।